UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

फर्जी हस्ताक्षर में निपट गए सहायक अध्यापक


कन्नौज। देर से आने वाले और न आने वाले कुछ शिक्षकों के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच बीईओ गुगरापुर को सौंपी गई है। साथ ही निलंबित अध्यापक को कंपोजिट विद्यालय सैयदपुर सकरी से संबद्ध कर दिया गया है।


बीएसए संगीता ने जारी किए आदेश में बताया है कि प्राथमिक स्कूल रिजगिर की प्रधानाध्यापक रश्मि द्विवेदी अवकाश पर चल रहीं थीं। सहायक अध्यापक रामप्रकाश कुछ अध्यापकों के हस्ताक्षर भी खुद कर देते थे। मामले की जांच करने जब एसआरजी विकास कुमारी 17 जून को विद्यालय पहुंचीं तो शिक्षक रामप्रकाश अनुपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने एसआरजी को बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर रामप्रकाश ने अवकाश के लिए आवेदन ही नहीं किया है। व्हाट्स एप पर सात दिन का चिकित्सीय अवकाश भेजा गया जो नियमानुसार अस्वीकार्य है। इसके अलावा हाल में ही एक शिक्षिका ने शिक्षक रामप्रकाश के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच रिपोर्ट में बताया गया कि सहायक अध्यापक शहीद खान 18 अप्रैल व दो मई और सौम्या कटियार 20, 21 अप्रैल और नौ मई को अनुपस्थित थे। रामप्रकाश ने उनके फर्जी हस्ताक्षर करा दिए। यह बात शिक्षकों ने स्वीकार भी की। बीएसए ने इन्हीं आरोपों के चलते निलंबन की कार्रवाई की है


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more