UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

अग्निपथ’ में एनसीसी कैडेट्स को बोनस अंक मिलेंगे


‘अग्निपथ’ में एनसीसी कैडेट्स को बोनस अंक मिलेंगेवायुसेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित होगी


नई दिल्ली। वायुसेना ने ‘अग्निपथ’ योजना के तहत भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी। पंजीकरण की यह प्रक्रिया पांच जुलाई तक चलेगी। इसके बाद भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई को होगी।

अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, एडप्टेबिलिटी टेस्ट-2 और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वायुसेना अधिनियम, 1950 के तहत चयनित उम्मीदवार ‘अग्निवीरवायु’ चार साल की अवधि तक सेवा देगा। अग्निवीरवायु को वायुसेना में आगे नामांकन के लिए चुने जाने का कोई अधिकार नहीं होगा। आगे नामांकन की प्रक्रिया वायुसेना के विवेक पर निर्भर करेगी।

ग्वालियर, एजेंसी। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरुबीरपाल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना के तहत भर्ती होने वाले एनसीसी कैडेट्स को बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी के अधिकारी कैडेट्स के बीच जाकर उन्हें इस योजना की विस्तृत जानकारी देंगे और साथ ही उन्हें इसके फायदे के बारे में भी समझाएंगे।

ग्वालियर में एनसीसी महिला अधिकारियों की दीक्षांत परेड में हिस्सा लेने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरुबीरपाल सिंह ने मीडिया कर्मियों से कहा कि सेनाओं में ‘अग्निपथ’ योजना के जरिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। एनसीसी कैडेट्स जो ए, बी एवं सी प्रमाणपत्र धारक हैं, उन्हें ‘अग्निवीर’ की भर्ती में बोनस अंक देने की व्यवस्था की गई है। इस समय देश के हर जिले में एनसीसी है और इसमें शामिल ज्यादातर युवा ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में इन युवाओं को इस योजना के तहत भर्ती में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए।

.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more