UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

बेसिक शिक्षा मंत्री शिक्षकों संग 27 को करेंगे संवाद


लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अधिकारियों के साथ 27 जून को 11 बजे राज्य परियोजना कार्यालय में ऑनलाइन गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस दौरान ऑनलाइन यू ट्यूब सेशन में विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों पर विशेषज्ञ भी चर्चा करेंगे।


इस सेशन में सभी को अनिवार्य रूप से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 16 जून से विद्यालय खुल रहे हैं। कोविड महामारी से दो वर्ष तक बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए विद्यालयों में उत्सव का वातावरण तैयार करने की योजना है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में होने वाली गोष्ठी में बच्चों के आधार नामांकन की प्रक्रिया, मध्याह्न भोजन योजना क्रियान्वयन आदि पर चर्चा होगी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more