UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

स्कूल में झाड़ू लगाते बच्चों का वीडियो वायरल, जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई

अमृतपुर। परिषदीय विद्यालय में झाड़ू लगाते बच्चों का वीडियो बनाकर किसी ने व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी को शाम को इसकी जानकारी मिली। उनका कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


परिषदीय विद्यालयों में सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी की है। इसके अलावा विद्यालय में साफ-सफाई कराने के लिए कंपोजिट ग्रांट से धन मिलता है। इसके बावजूद विद्यालयों में बच्चों से सफाई कराई जाती है। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय भुड़रा में बच्चों को झाड़ू लगाता देखकर किसी ने वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल कर दिया।

यह वीडियो प्रधानाध्यापिका के अलावा विभागीय अन्य शिक्षकों और अफसरों के पास पहुंच गया। शाम को खंड शिक्षा अधिकारी को भी जानकारी हुई। प्रधानाध्यापिका रश्मि कश्यप ने बताया कि किसी भी बच्चे से झाड़ू नहीं लगवाई जाती है।
सफाई कर्मचारी कई दिन से नहीं आ रहा है। कुछ बच्चों ने अपने बैठने के लिए जगह साफ की थी। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more