UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

धरना देकर रसोइये बोले, चूल्हे पर नहीं बनाएंगे खाना


प्रतापगढ़। शुक्रवार को रसोइयों ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर कहा कि वे चूल्हे पर खाना नहीं बनाएंगे। जिन स्कूलों में गैस सिलिंडर चोरी हो गए हैं, वहां अविलंब व्यवस्था की जाए।



बीएसए कार्यालय पर रसोइया कल्याणकारी समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में रसोइया समिति के जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में रसोइया की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने कहा कि रसोइया से 12 महीने काम लिया जाता है और दस माह का ही मानदेय दिया जाता है। महिलाओं ने कहा कि मिट्टी के चूल्हे पर खाना नहीं बनाया जाएगा। जिला महामंत्री शकुंतला मौर्या ने कहा कि मध्याह्न भोजन बनाने के बाद स्कूल में न रोका जाए। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। इस मौके पर शकुंतला सिंह, रानी, संगीता शुक्ला, सुमन मिश्रा, शहनाज बानो, रेखा, सीमा, शांति, गीता, गुंजन, विद्या, रीना मौजूद रहीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more