परिजनो का आरोप हेडमास्टर के थप्पड़ से छात्रा की आंख की रोशनी चली गयी, हेडमास्टर ने कहा मेरे खिलाफ कुछ लोग कर रहे साजिश, ये है पूरा मामला


परिजनो का आरोप है कि हेडमास्टर के थप्पड़ से छात्रा की आंख की रोशनी चली गयी, हेडमास्टर ने कहा मेरे खिलाफ कुछ लोग कर रहे साजिश, ये है पूरा मामला
मीरगंज/ फतेहगंज पश्चिमी, । बच्चों के झगड़े की शिकायत करने पर हेडमास्टर ने छात्रा को जोर से थप्पड़ मार दिया। परिजनों का आरोप है हेडमास्टर के थप्पड़ से छात्रा की आंख की रोशनी चली गई। मां ने हेडमास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुइया पट्टी निवासी मनोहर की सात वर्षीय पुत्री गौरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। गौरी की मां रामो देवी ने स्कूल के हेडमास्टर बलवीर सिंह पर पुत्री के जोर से थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने को शनिवार को थाने में तहरीर दी। आरोप है हेडमास्टर के थप्पड़ से गौरी की एक आंख की रोशनी चली गई। मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है उनकी पुत्री मार्च माह में स्कूल में पढ़ रही थी।गौरी का किसी बात पर बच्चे से आपस में झगड़ा हो गया। गौरी बच्चे की शिकायत करने हेडमास्टर के पास गई। हेडमास्टर मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। शिकायत करने पर गौरी को जोर से थप्पड़ मार दिया। गौरी ने घर लौट कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। थप्पड़ मारने से गौरी की बायीं आंख सूज गई। परिजनों ने सोचा ठीक हो जायेगी। गत 10 मई को बायीं आंख के पास दर्द हुआ।


मां उसको अस्पताल ले गईं। जांच के बाद अस्पताल वालों ने मां को बताया गौरी की आंख की रोशनी चली गई। उन्होने स्कूल में जाकर हेडमास्टर को बताया। परिजनों का आरोप है हेडमास्टर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मां ने बताया उन्होने पुत्री को दिल्ली के एम्स में गौरी को दिखा। सभी अस्पतालों में नेत्र चिकित्सकों ने आंख की रोशनी जाने की बात बताई।पुलिस महिला के आरोप की जांच कर रही है। हेडमास्टर बलवीर सिंह ने बताया गौरी कक्षा दो में पढ़ती है। मैं उस कक्षा में नहीं पढ़ाता हूं। उस क्लाश में महिला टीचर पढ़ाती हैं। मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैं कई महीनों से अवकाश पर चल रहा हूं। आरोप पूरी तरह गलत है। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। गांव का एक व्यक्ति मेरे पीछे पड़ा है। एसओ संजय सिंह ने बताया पुलिस जांच कर रही है।