हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 July 2022

Basic shiksha News: यूनिफार्म में नहीं आएं बच्चे, तो अभिभावकों पर दर्ज कराएं केस


रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई बड़ी कमी तो नहीं मिली, लेकिन बच्चे यूनिफार्म में नहीं थे। जिसके चलते उन्होंने बच्चों के अभिभावकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।


सीडीओ नंद किशोर कलाल और बीएसए कल्पना सिंह कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर पहुंचे, जहां विद्यालय की भौतिक स्थिति अच्छी पाई गई। मध्यान्ह में बनने वाले भोजन में दाल रोटी बनाई गई थी। उन्होंने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निर्देशित किया गया। विद्यालय का पाथ-वे पर पानी जगह-जगह पाया गया। जिस पर सीडीओ ने विद्यालय में पक्का पाथेवे का निर्माण कराने के निर्देश दिए और स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय आलियागंज निरीक्षण के दौरान कक्षा तीन में कुछ छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म का पैसा अभिभावकों के खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है, परंतु यूनिफार्म में बच्चे उपस्थित नहीं थे, जिस पर सीडीओ ने अप्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों के अभिभावकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय सींगनखेड़ा का निरीक्ष किया, जहां सबकुछ ठीक मिला।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more