UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 July 2022

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो स्कूलों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त

औरैया बीएसए ने बुधवार को सदर ब्लाक के दो परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। एक विद्यालय की छत टपकती मिली, जिसे दुरुस्त कराने के हेड मास्टर को निर्देश दिए। बीएसए विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम जैतापुर का निरीक्षण किया। छात्रों को उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के एक





कमरे को टपकती मिली। उन्होंने प्रधानाध्यापक विशाल पोरवाल को कंपोजिट से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बीएसए ने डीएम के गोद लिए कंपोजिट विद्यालय तुर्कीपुर का निरीक्षण किया। यहां मिड-डे मील की गुणवत्ता स्कूल में आने वाले बच्चों की उपस्थिति गांधी स्कूल में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर संतोष व्यक्त किया। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more