UpdateMarts
Follow Channel

02 July 2022

बीईओ को निरीक्षण में गैर हाजिर मिले छह शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

रामपुर, स्वार। खंड शिक्षाधिकारी ने क्षेत्र के दो परिषदीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई कर्मचारी 15 दिन तो कोई दो सप्ताह से गैरहाजिर मिला। एक इंचार्ज अध्यापक तो स्कूल के समस्त रिकार्ड आलमारी में बंद करके चाबी साथ ले गए थे, जिसके चलते स्कूल का डीबीटी कार्य समेत अनेक विभागीय कार्य पिछड़ गए। खंड शिक्षाधिकारी ने गैरहाजिर अवधि का वेतन एवं मानदेय काटे जाने की संस्तुति की है।


परिषदीय स्कूल 16 जून से खुल गए हैं। नवीन नामांकन और शिक्षण कार्य के अलावा अन्य विभागीय कार्य तेजी से कराने के निर्देशों के क्रम में डीबीटी और यूडायस डाटा भरे जाने का कार्य चल रहा है। इस बीच खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार 30 जून को कंपोजिट स्कूल नरपतनगर का औचक निरीक्षण किया, जिसमें सहायक अध्यापक राहुल राणा को 17 जून से 30 जून तक गैरहाजिर पाया। सहायक अध्यापिका सोनाली सिंह 29 जून को गायब थीं। इसके अलावा अनुदेशक कुसुम डूंगरा कोटी 16 जून से 30 जून तक अनुपस्थित पाई गईं। इसी तरह शिक्षामित्र मतलूब अली 16 जून से 30 जून तक गैरहाजिर पाए गए।

शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चौहद्दा का औचक निरीक्षण किया। यहां इंचार्ज अध्यापक अक्षय कुमार 17 जून से गैरहाजिर पाए गए। वह विद्यालय को समस्त अभिलेख आलमारी में बंद कर गए हैं, जिसके चलते स्टॉफ को परेशानी उठाना पड़ रही है। इस विद्यालय में डीबीटी समेत अन्य कार्य ठप मिले। इसके अलावा शिक्षामित्र सुमन सैनी 16 जून से लगातार गैर हाजिर पाई गई। खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सभी का वेतन और मानदेय काटे जाने की संस्तुति की गई है। इसके अलावा विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।