हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 August 2022

Basic shiksha news: प्राइमरी स्कूल में घुसा तेंदुआ, खतरे में पड़ी 42 मासूमों की जान


मंडी धनौरा (अमरोहा) ग्राम पंचायत लचक के प्राइमरी स्कूल परिसर में शनिवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया तेंदुए को देखकर विद्यालय में मौजूद 42 बच्चे और तीन शिक्षक सहम गए। बच्चों और शिक्षकों के शोर मचाने पर तेंदुआ विद्यालय परिसर में पेड़ पर चढ़ गया। वहां से वह विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में जाकर गियान विभाग की टीम द्वारा गांव में लगवाए गए पिंजरे में रात आठ बजे तेंदुआ फंस गया। इससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।





 गांव झेझैया चक के पर प्राईमरी स्कूल परिसर में करीब दस बजे तेंदुए को देखकर विद्यार्थी और शिक्षक सहम गए। बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। तेंदुआ, वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद।



विद्यालय परिसर में पेड़ पर चढ़ गया। बाद में वह गन्ने के खेत में छिप गया। तेंदुए के भाग जाने पर अध्यापिका कल्पना ने यह सूचना खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) राजकुमार को दी। इस पर वह विद्यालय पहुंचे और सुरक्षा के लिहाज से स्कूल में छुट्टी करा दी। अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। उन्होंने वन विभाग को यह सूचना दी। टीम ने गांव पहुंचकर पिंजरा लगाया, जिसमें रात आठ बजे तेंदुआ फेस गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को अमानगढ़ के जंगल में छोड़ दिए जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more