UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 August 2022

सरकारी स्कूल में चलाया सपा का सदस्यता अभियान, विधायक सैय्यदा खातून का फोटो सोशल मीडिया में वायरल


 विधायक सैय्यदा खातून का फोटो सोशल मीडिया में वायरल 


डुमरियागंज सपा विधायक सैय्यदा खातून का सरकारी विद्यालय में कैप लगाकर सदस्यता अभियान चलाए जाने का कथित फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फोटो प्राथमिक विद्यालय, चकमारी का बताया जा रहा है। वहीं, विधायक ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है। बृहस्पतिवार को विधायक सैय्यदा खातून अपने समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के चकमझारी में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान के लिए गई थीं वायरल फोटो में वह अपने समर्थकों के साथ प्राथमिक विद्यालय में नज़र आ रही है।

प्राथमिक विद्यालय में सदस्यता अभियान चलाने के आरोप में विधायक सैय्यदा खातून ने कहा की पार्टी का सदस्यता अभियान चकमझारी गांव में चलाया जा रहा था। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश होने के कारण वह अपने लोगों के साथ बारिश से बचने के लिए बंद स्कूल के बरामदे में आकर खड़ी हो गई थीं विपक्षियों ने बदनाम करने के लिए फोटो 
खींचकर वायरल कर दिया। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की जांच करवाकर साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more