UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 September 2022

शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन


महराजगंज। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को शिक्षकों से जुड़ी छह सूत्री समस्याओं को दूर कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी सौपा।





ज्ञापन में जिलाध्यक्ष श्रवण चौरसिया ने कहा है कि शिक्षकों की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। शिक्षकों के हितों को देखते हुए सामूहिक बीमा की कटौती तत्काल प्रभाव से बंद की जाए। सभी शिक्षकों के परिचय पत्र बनवाए जाए। विद्यालयों को कंवर्जन कास्ट की धनराशि प्रदान की जाए। शिक्षकों से रविवार को काम लेने पर प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाए।

शिक्षकों के मानव संपदा आईडी पर तत्काल आकस्मिक छुट्टी को दर्ज किया जाए। इस दौरान जिला मंत्री राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष रोशन गुप्ता, अमरजीत भारती, अरविंद गुप्ता, मदन पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more