UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 November 2022

69000 भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षा माफिया की करोड़ों की प्रॉपर्टी चिह्नित हुई


शिक्षा माफिया डॉ. केएल पटेल की करोड़ों की प्रॉपर्टी का पता चला है। शिवकुटी पुलिस ने उसे चिन्हित कर लिया है। छानबीन के बाद अब इस प्रॉपर्टी को ही गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया जाएगा। इससे पूर्व पुलिस केएल पटेल की 10 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कुर्क कर चुकी है।




69000 सहायक शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के मामले में पुलिस ने डॉ. केएल पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने पटेल और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसी मुकदमे में पटेल की अवैध संपत्ति कुर्क की जा रही है। पुलिस को पता चला है कि राजापुर में डॉ. पटेल ने अपने पिता के नाम से मकान खरीदा है। अब इसी मकान को कुर्क करने की तैयारी चल रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more