UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 December 2022

डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं 19 से


प्रयागराज। डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण की सेमेस्टर परीक्षाएं 19 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से 19 से 21 दिसंबर तक डीएलएड द्वितीय और 22 से 24 दिसंबर तक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के प्राचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षकों से केंद्रों का प्रस्ताव आठ दिसंबर तक मांगा है।

परीक्षा में एक लाख से अधिक प्रशिक्षु शामिल होंगे। सचिव ने ऐसे राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों की सूची मांगी है जो शहर के नजदीक हों और आने-जाने में असुविधा न हो। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा अनिवार्य है। सर्वाधिक 6732 प्रशिक्षु गाजीपुर, 5314 आजमगढ़, प्रयागराज 3496, आगरा 3350, मऊ 3326 और मथुरा में 3254 अभ्यर्थी हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more