UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 December 2022

औचक निरीक्षण में एक दर्जन शिक्षक अनुपस्थित मिले ,हुई यह कार्यवाही


ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण के निर्देश पर जिला समन्वयक शिवम व बीईओ आशीष मिश्रा और सुमन केशरवानी ने सोमवार को कई प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहे 12 शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।



सरकार और विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी स्कूलों में लापरवाही कम नहीं हो रही है। अधिकारियों के निरीक्षण में लगातार यह सामने आ रहा है। कार्रवाई भी हो रही है लेकिन इसका विशेष असर नहीं दिख रहा है।

अधिकारियों के निरीक्षण में गोधना प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर रमेश तिवारी, चीरेंद्र कुमार दुबे, योगेंद्र सिंह, रामसागर मौर्या, स्वाती श्रीवास्तव व रिचा उपाध्याय, दुलही का बारी में सहायक अध्यापक विजय लक्ष्मी मिश्रा, मलियोना में रीचा श्रीवास्तव व उषा उषा कुमारी, में इंदु कुमारी, सुरियावां में इंदु झरिहंगपुर में प्रेम शंकर यादव अनुपस्थित मिले।

बीएसए ने इन सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया और स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन में लापरवाही बरतने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more