UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 December 2022

परिषदीय स्कूलों के छात्र खाएंगे केला और अमरूद


 हरदाई। मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को फल वितरित करने के लिए विभाग की ओर से 2.27 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इससे विद्यालयों में फल वितरण की व्यवस्था पटरी पर आएगी। शिक्षकों पर पड़ रहा आर्थिक बोझ भी कम होगा। विद्यालयों के बच्चे अब केला. अमरूद और मौसमी फल खाएंगे। 








मिड डे मील योजना के तहत 3584 विद्यालयों के पांच लाख 13 हजार विद्यार्थियों को दोपहर को पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को सप्ताह में एक बार मौसमी फल के वितरण करने के निर्देश है। विभाग की ओर से इसके लिए अलग से विद्यालयों का धनराशि उपलब्ध कराई जाती है।





मगर वर्तमान वित्तीय वर्ष में फल की धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इससे शिक्षकों को अपने पास से विद्यार्थियों को फल का वितरण करना पड़ रहा था। विभाग ने प्राधिकरण से पांच करोड़ 39 लाख रुपये की मांग की गई थी। इसके सापेक्ष विभाग को दो करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। जिसको संबंधित विद्यालयों को स्थानांतरित करने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।




बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि फल वितरण के लिए जो बजट मिला है वह विद्यालयों के खातों में स्थानांतरित किया जा रहा है। शेष बजट की धनराशि के संबंध में पत्राचार चल रहा है वह भी जल्द आने की उम्मीद है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more