UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 December 2022

UPSC Mains Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक


UPSC Mains Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।

मुख्य परीक्षा 16 सितंबर से 25 सितंबर तक सब्जेक्टिव मोड में आयोजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं।

यूपीएससी ने मेन्स का रिजल्ट जारी करने के साथ डिटेल्ड अप्लीकेशन फॉर्म भरने के शेड्यूल की भी जानकारी दी है। डिटेल्ड अप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि आयोग ने अभी यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू की डेट नहीं बताई है।

सभी योग्य उम्मीदवारों का व्यक्तित्व टेस्ट/इंटरव्यू अगले साल की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे व्यक्तित्व टेस्ट/इंटरव्यू के उद्देश्य के लिए अपने सभी संबंधित डाक्यूमेंट्स तैयार रखें और प्रत्येक की एक फोटोकॉपी के साथ तैयार रखें।

UPSC Mains Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।होम पेज पर जाकर ‘Written results’ लिंक पर क्लिक करना होगा।फिर ‘ Civil Services Mains (Written) Results 2021’ लिंक दिखाई देगा। यहां क्लिक करना होगा।अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसे डाउनलोड करना होगा।अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।बता दें, UPSC CSE के फाइनल परिणाम में मेन्स की लिखित परीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयार किया जाता है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more