UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 December 2022

सीएचएसएल के 4500 पदों पर भर्ती को आवेदन शुरू


सीएचएसएल के 4500 पदों पर भर्ती को आवेदन शुरूप्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और कार्यालयों में ग्रुप सी (लोअर डिविजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और डाटा इंट्री ऑपरेटर) के 4500 पदों पर भर्ती के लिए कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी चार जनवरी की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पांच जनवरी तक ऑनलाइन फीस जमा होगी। आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन नौ से दस जनवरी की रात 11 बजे तक होंगे। कम्प्यूटर आधारित टियर-वन परीक्षा फरवरी और मार्च में प्रस्तावित है। टियर-टू के संबंध में आयोगी की ओर से अलग से सूचना जारी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more