UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 December 2022

महानिदेशक महोदय के आदेश के बाद भी जिले के सैकड़ों स्कूलों को देखने नहीं पहुंचे अधिकारी


सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूलों को पढ़ाई व्यवस्था में सुधार को लेकर विभागीय अधिकारी भी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। चालू शैक्षिक सत्र में जिले के 190 परिषदीय विद्यालयों का अभी तक खंड शिक्षाधिकारी, डीसी या बीएसए ने निरीक्षण नही किया है परिषदीय विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था बेपटरी है। अधिकारियों के निरीक्षण में विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर भी अक्सर खराब पाया जाता है। इन स्थितियों पर लगाम लगाने के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने गत 18 जुलाई से विशेष निरीक्षण अभियान संचालित कराए जाने का निर्देश दिया था।



कई बार विशेष निरीक्षण अभियान चलाए जाने के बाद भी जिले के 190 विद्यालयों की जिले के किसी अधिकारी ने निरीक्षण नहीं किया। दूरस्थ ब्लॉकों में स्थित इन विद्यालयों में से अधिकांश का संचालन दुरुस्त नहीं हो रहा है। जिला मुख्यालय से अधिक दूरी होने की वजह से कोई अधिकारी निरीक्षण करने नहीं पहुंच पाता है। खंड शिक्षाधिकारी भी इन विद्यालयों के निरीक्षण में रुचि नहीं लेते हैं। इसकी जानकारी होने पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में अभी तक निरीक्षण से अछूते विद्यालयों की सूची भेजी है। सूची में शामिल विद्यालयों का प्राथमिकता के तौर पर निरीक्षण किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही उसकी सूचना भी मांगी है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more