UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 December 2022

बाल पोषाहार वितरण में प्रयागराज फिसड्डी


बाल विकास की ओर से पोषाहार वितरण योजना को लेकर जारी आंकड़ों के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते। इस संदर्भ में कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया है।

-दिनेश सिंह, डीपीओ प्रयागराज



प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बाल विकास की ओर से संचालित बाल पोषाहार वितरण के मामले में प्रयागराज फिसड्डी साबित हुआ है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी पोषाहार वितरण के आंकड़ों में मंडल का मुख्यालय जिला प्रयागराज 68वें स्थान पर है। प्रयागराज मंडल के चार जिलों में भी प्रयागराज सबसे नीचे है।

30 नवंबर तक पोषाहार वितरण के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज में 50.08 प्रतिशत पोषाहार वितरित किया गया। जबकि सूबे में 26वां स्थान प्राप्त करने वाले प्रयागराज मंडल के फतेहपुर में 58.57 प्रतिशत वितरित किया गया। 33वां स्थान प्राप्त करने वाले कौशाम्बी में 57.51 प्रतिशत तथा 52वें स्थान पर रहे प्रतापगढ़ में 54.26 प्रतिशत बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। पोषाहार वितरण के मामले में खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों के सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more