हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 December 2022

आरओ/एआरओ भर्ती को 2023 के परीक्षा कैलेंडर में मिलेगी जगह


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के वर्ष 2023 के परीक्षा कैलेंडर में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/ एआरओ) भर्ती परीक्षा को भी जगह मिलेगी इस पद के लिए अधियाचन मिलने की जानकारी लोक सेवा आयोग के जनसूचना अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने लखन कुशवाहा द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में दी है।



आयोग के जन सूचना अधिकारी ने बताया है कि लोक सेवा आयोग को आगामी आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए शासन/विभागों से अधियाचन प्राप्त हुए हैं। अधियाचन में प्राप्त विसंगतियों के संबंध में शासन / विभागों से पत्राचार किया जा रहा है। विसंगतियों का निस्तारण किए जाने के बाद आयोग की वेबसाइट पर भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more