हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 December 2022

विद्यार्थियों की तैयारी के लिए जारी हुआ पेपर

विद्यार्थियों की तैयारी के लिए जारी हुआ पेपर 


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है। इससे विद्यार्थी परीक्षा का पैटर्न समझने के साथ ही अपनी तैयारी कर सकेंगे। बोर्ड ने माडल पेपर विषयवार जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।शिक्षकों के मुताबिक मॉडल पेपर के जरिए छात्र परीक्षा की तैयारी सही ढंग से कर सकेंगे। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के अंक का विभाजन व प्रश्नों के पैटर्न की अच्छे से जानकारी हो सकेगी।यह बच्चों के अंदर परीक्षा का भय खत्म करने में भी मददगार बनेगा। इससे जहां विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी वहीं परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का प्रारूप कैसा होगा इसकी जानकारी हो सकेगी।

परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के मद्देजनर मॉडल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार पेपर डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इससे उन्हें प्रश्न पत्रों का प्रारूप समझने में भी सहूलियत होगी।
-ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more