हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 December 2022

स्कूल का गेट व दीवार गिरी, छात्र की मौत: प्रधानाध्यापक निलंबित


सोनभद्र: प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, ग्राम प्रधान पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र



दुद्धी (सोनभद्र)। स्कूल का अधूरा गेट व दीवार गिरने से कक्षा एक के छात्र की मौत हो गई। जिम्मेदार लोग शुक्रवार को हुई घटना को दो दिन तक दबाने में लगे रहे। रविवार को मामला उजागर हुआ तो बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मोबिन को निलंबित कर दिया। ग्राम प्रधान पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है।

खोखा ग्राम पंचायत के पगडेवा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो दिसंबर को निपुण एसेसमेंट




टेस्ट था। दोपहर में छुट्टी होने पर बच्चे परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान विद्यालय का मुख्य गेट और उससे सटी दीवार गिर गई। उसकी चपेट में आने से छात्र श्लोक (7) पुत्र सुरेंद्र पटेल घायल हो गया। बालक को दुद्धी सीएचसी और यहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। शुक्रवार देर रात छात्र की मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को बताए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। बीएसए ने दुद्धी बीईओ से घटना की रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई की। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more