हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 December 2022

बेसिक शिक्षा : साल में दो बार अंतजनपदीय तबादले, इन श्रेणियों में तबादले

इन श्रेणियों में तबादले

● प्राथमिक/जूनियर स्कूलों के प्रधानाध्यापक का समकक्ष पद पर


● प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय का सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय

● सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय/ जूनियर स्कूलों का समकक्ष पदों पर

लखनऊ, । बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के अंतजनपदीय पारस्परिक तबादले साल में दो बार हो सकेंगे। इसके लिए वे पूरे साल आवेदन कर सकेंगे लेकिन स्थानांतरण आदेश शीतकालीन या गर्मी की छुट्टियों में जारी किए जाएंगे और इसी समय उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बुधवार को शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

प्रदेश में कई वर्षों से जिले के अंदर तबादले नहीं हुए हैं। इससे जिले के अंदर ही शिक्षकों को 70 से 120 किमी तक की यात्रा रोज करनी पड़ती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more