हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 December 2022

तबादला हेतु प्राइमरी के शिक्षकों के लिए विषय की बाध्यता नहीं, जूनियर में लागू: इन श्रेणियों के बीच हो सकेगा स्थानांतरण


बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के अंतः जनपदीय पारस्परिक तबादले के लिए प्राइमरी कक्षाओं के शिक्षकों के लिए विषयों की बाध्यता नहीं होगी लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समान पद व समान विषय वाले शिक्षकों के बीच ही तबादले हो सकेंगे।


ग्रामीण व नगर संवर्ग के बीच तबादले अनुमन्य नहीं होंगे, अपने ही काडर के बीच पारस्परिक तबादले हो सकेंगे। पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया में दोनों शिक्षकों को एक-दूसरे के कार्यरत विद्यालय में पदस्थापित किया जाएगा। वेबसाइट पर पारस्परिक तबादले के लिए इच्छुक शिक्षकों के लिए आवेदन के पूर्व उनके ब्योरे को भरने के लिए एक प्रपत्र बनाया जाएगा।


💠प्राथमिक / जूनियर स्कूलों के प्रधानाध्यापक का समकक्ष पद पर
💠प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय का सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय
💠 सहायक अध्यापक का समकक्ष पदों पर

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more