हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 January 2023

पर्वों के उपलक्ष्य में 32 दिन बंद रहेंगे परिषदीय स्कूल, कैलेंडर हुआ जारी


प्रयागराज, संवाददाता। सूबे के परिषदीय विद्यालयों में नए साल का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र जारी किया है। वर्ष 2023 में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा। 32 दिन पर्व के उपलक्ष्य में स्कूल बंद रहेंगे।



पत्र के अनुसार 15 नवंबर 2022 के शासनादेश के मुताबिक कार्यकारी अवकाश के अंतर्गत पांच जनवरी 2023 को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में निर्धारित अवकाश को 29 दिसंबर 2022 को दिया गया था। इस कारण पांच जनवरी-2023 को देय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य अवकाश देय होंगे। मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार एक दिन आगे व पीछे हो सकते हैं। हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी एवं हलषष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी का अवकाश केवल अध्यापिकाओं/बालिकाओं के लिए अनुमन्य होगा। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का शैक्षणिक समय भी निर्धारित किया गया है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह आठ से सवा आठ बजे तक) रहेगा। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से तीन बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह नौ से सवा नौ बजे तक) पढ़ाई होगी। ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 1030 से 11 बजे तक तथा शीतकाल में मध्यावकाश दोपहर 12 बजे से 1230 बजे तक रहेगा।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more