हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 January 2023

बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

 03 January Primary ka master news
देवरिया। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ का दूरस्थ प्रतिनिधिमंडल शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला।



संगठन की ओर से समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि प्रान नंबर न आवंटित कराने वालों का वेतन रोकना मनमाना निर्णय है।

शिक्षकों का उत्पीड़न हर हाल में बंद होना चाहिए। समय से शिक्षकों का अवकाश बीईओ स्वीकृत नहीं कर रहे हैं। दिन रात मेहनत करके मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे शिक्षकों का वेतन भी बाधित कर दिया जा रहा है।
 हजारों शिक्षकों को अभी तक प्रिंटेड शिक्षक डायरी नहीं दी गई है।

इस दौरान विक्रमादित्य तिवारी, संतोष विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार, संतोष सिंह, जय प्रकाश आदि उपस्थित रहे। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more