हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 January 2023

प्रान आवंटित न कराने वाले शिक्षकों को नहीं मिलेगा वेतन



प्रयागराज । न्यू पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत अब तक प्रान न लेने वाले शिक्षकों को भारी पड़ेगा। ऐसे शिक्षकों का वेतन खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से रोकते हुए शेष शिक्षकों का पावना ( उपस्थिति विवरण) पांच जनवरी तक भेजेंगे। इस संबंध में कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक की ओर से जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा ने लिखा है कि शासन के निर्देश पर एक अप्रैल 2005 अथवा उसके बाद नियुक्त परिषदीय / अशासकीय शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शत-प्रतिशत प्रान आवंटन कर उनके वेतन से एनपीएस की कटौती की जानी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more