हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 January 2023

TGT PGT: मांगों को लेकर चयन बोर्ड पर किया प्रदर्शन


प्रयागराज। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेयरमैन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।


छात्रों का कहना है कि बीते आठ दिसंबर को आश्वासन दिया गया था कि टीजीटी व पीजीटी- 2022 में 10 दिनों के अंदर सीट वृद्धि के पोर्टल खोलने तथा परीक्षा तिथि को लेकर निर्णय से अवगत कराया जाएगा। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि चार जनवरी को 11 बजे से क्रमिक अनशन के लिए बाध्य होंगे।

विक्की खान, कृपाशंकर निरंकारी, रमेश कुमार, राजेश कुमार (बालाजी), सुरेंद्र यादव, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more