हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 January 2023

शिक्षिका का एटीएम कार्ड बदला




पयागपुर (बहराइच) । प्राथमिक विद्यालय भगतपुरवा की शिक्षिका पूजा सिंह सोमवार को भूपगंज बाजार स्थित एटीएम से पैसा निकाल कर बाहर निकलीं। आरोप है कि अंदर दो लोग खड़े थे जिन्होंने बाहर निकलते समय धक्का दे दिया। एटीएम कार्ड गिर गया। इसके बाद कार्ड उठाने के बहाने युवकों ने बदल लिया। कुछ दूर पहुंचने के बाद उनके मोबाइल पर 10-10 हजार रुपये निकलने के चार मैसेज आए। एटीएम कार्ड गौर से देखा तो जालसाजी का पता चला।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more