हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2023

उच्च शिक्षा लेने में गाजीपुर आगे बरेली मंडल टॉप टेन में भी नहीं, केंद्र सरकार की ओर से जारी सामाजिक प्रगति सूचकांक रिपोर्ट में सामने आया तथ्य

बरेली। प्रदेश में उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के मामले में गाजीपुर के युवा सबसे आगे हैं, जबकि बलरामपुर सबसे फिसड्डी जिला है। केंद्र सरकार की सामाजिक प्रगति सूचकांक रिपोर्ट से यह तथ्य सामने आए हैं। गौतम बुद्ध नगर दूसरे, अयोध्या तीसरे, बनारस चौथे व प्रयागराज पांचवें स्थान पर है। बरेली मंडल का कोई भी जिला प्रदेश की टॉप टेन में शामिल नहीं है।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने पहली बार देश के राज्यों और 707 जिलों की सामाजिक प्रगति सूचकांक (एसपीआई) की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में सभी जिलों की शिक्षा की स्थिति का भी आंकलन किया गया। बुनियादी शिक्षा और उच्च शिक्षा को दो वर्गों में बांटकर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के सबसे अधिक युवा इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश ले पा रहे हैं। गाजीपुर के कुल 75.77 फीसदी युवा उच्च शिक्षा संस्थानों में जा रहे हैं।

● रिपोर्ट के अनुसार गौतम बुद्ध नगर दूसरे अयोध्या तीसरे वाराणसी चौथे और प्रयागराज पांचवें स्थान पर

20 जिले ही छू सके 50 का आंकड़ा

शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था जनहित सेवा संस्थान के सचिव रबीअ बहार कहते हैं कि रिपोर्ट में साफ है कि 75 जिलों में सिर्फ 20 जिले ऐसे हैं जहां 50 से अधिक छात्रों की उच्च शिक्षा तक पहुंच है। इसमें वृहद सुधार की आवश्यकता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more