हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 March 2023

परिषदीय विद्यालयों में 13 से निरीक्षण

प्रयागराज। सूबे के परिषदीय विद्यालयों में 13 मार्च से विशेष निरीक्षण अभियान शुरू होगा। अभियान 31 मार्च तक चलेगा।


यह आदेश महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने जारी किया है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों को लगाया जाएगा। प्रयागराज जनपद में 2852 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। अभियान में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, एक अप्रैल 2023 से शुरू होने वाले नवीन शैक्षिक सत्र के लिए पाठ्य-पुस्तकों की आपूर्ति की स्थिति, मध्याह्न भोजन योजना में शामिल शासकीय विद्यालयों के साथ सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन भोजन का विवरण, आपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों तथा विद्यालय में निपुण भारत मिशन की गतिविधियों के संचालन के बारे में जानकारी ली जाएगी।

यह सूचना प्रतिदिन गूगल शीट पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more