UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2023

अब हर रोज प्रत्येक अधिकारी चार दूरस्थ परिषदीय स्कूलों का करेगा औचक निरीक्षण


परिषदीय स्कूल नए सत्र में बदले नजर आएंगे। इन स्कूलों में बेहतर पठन पाठन हो इस पर अमल शुरू हो गया है। सभी अधिकारियों को स्कूलों के नियमित निरीक्षण करने होंगे। निरीक्षण के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। प्रत्येक अधिकारी को दूरस्थ चार स्कूलों का हर रोज निरीक्षण करना होगा और इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। जहां गड़बड़ी मिलेगी वहां के शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से डीआईओएस और बीएसए को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों को हर रोज सुबह 6 बजे जिला मुख्यालय बुलाया जाएगा और उन्हें चिह्नित चार ब्लाकों की सूची दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान लगातार अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ये अभियान 13 मार्च से 31 मार्च तक हर रोज चलेगा।

निरीक्षण की रिपोर्ट एडी बेसिक को भेजनी होगी

मैनपुरी। अभियान के दौरान नवीन शैक्षिक सत्र की पाठय पुस्तकों की आपूर्ति, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, मिड डे मील का हाल, कायाकल्प की स्थिति भी चेक की जाएगी। ये निरीक्षण प्रेरणा निरीक्षण मॉड्यूल पर ऑनलाइन करने होंगे। हर रोज के निरीक्षण की सूचना गूगल शीट पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी।


निरीक्षण के संबंध में जो भी दिशा निर्देश आए हैं उनका पालन कराया जाएगा। 13 मार्च से 31 मार्च तक रोजाना स्कूलों के निरीक्षण होंगे। इस बाबत अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया गया है।

दीपिका गुप्ता बीएसए, मैनपुरी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more