हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 March 2023

जांच को पहुंचीं खंड शिक्षा अधिकारी से अभद्रता, एनओसी प्रक्रिया शुरू


प्रयागराज। शहर के निजी और अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के 689 विद्यालयों में से करीब 150 विद्यालयों ने निर्देश के बाद भी अब तक यू डायस कोड नहीं भरा है। ऐसे स्कूलों में टाइम एंड मोशन के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है।

स्कूलों की मनमानी और अनियमितताओं को रोकने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नगर प्रज्ञा सिंह ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्कूलों की जांच की। इस दौरान नहर हाई स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचीं खंड शिक्षाधिकारी के साथ बदसुलूकी करने तथा यू डायस कोड न भरने सहित अन्य विसंगतियों पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए स्कूल से एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बीईओ नगर प्रज्ञा सिंह ने बताया, विभागीय निर्देश के अनुसार प्रतिदिन दस विद्यालयों का निरीक्षण किया
जा रहा है। इस दौरान अब तक कई विद्यालयों ने यू डायस कोड नहीं भरा है। इनमें से कई ऐसे विद्यालय हैं, जो खुद को स्वायत्त संस्था के रूप में मानते हैं और विद्यालय के संचालन के लिए स्वयं का नियम बनाए हुए है।

शुक्रवार को जांच के दौरान यूनिटी पब्लिक स्कूल, बेनहर हाई स्कूल करेलाबाग, ज्योति शिक्षा संस्थान, रजिया बेगम जूनियर हाईस्कूल, करेली कान्वेंट स्कूल, होराइजन पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। किसी भी विद्यालय में टाइम एंड मोशन का पालन नहीं किया जा रहा था।


आरोप है कि बेनहुर पब्लिक स्कूल में यू डाइस के संदर्भ में प्रधानाचार्य से बात की गई तो उन्होंने अभद्रता की। कार्यालय के क्लर्क के पास बैठकर डाटा चेक करने के लिए निर्देशित किया। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more