हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 March 2023

150 स्कूलों ने नहीं भरा यू डायस कोड

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग ने निजी और अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की कवायद तेज कर दी है। शहरी क्षेत्र के 689 विद्यालयों में से करीब 150 स्कूलों ने अब तक यू डायस कोड नहीं भरा है।



 इनमें टाइम एंड मोशन का भी पालन नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को एक स्कूल में निरीक्षण करने पहुंची खंड शिक्षाधिकारी के साथ बदसलूकी करने व यू डायस कोड न भरने सहित अन्य विसंगतियों पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए एनओसी वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खंड शिक्षाधिकारी नगर प्रज्ञा सिंह के अनुसार प्रतिदिन दस ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है जिन्होंने अब तक यू डायस कोड नहीं भरा है। इस दौरान एक स्कूल में प्रधानाचार्य ने उनके साथ अभद्रता की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more