हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 March 2023

पदोन्नति: जूनियर में सहायक बनने के लिए टीईटी बनेगा बाधक

बुलंदशहर
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। दस मार्च को विभाग पदोन्नति के लिए चयनित शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर देगा और इसके बाद सूची पर आपत्तिया ली जाएंगी। मगर जूनियर में सहायक अध्यापक बनने के लिए यूपी टीईटी ने शिक्षकों को परेशान कर दिया है।


जिले में परिषदीय स्कूलों के 152 शिक्षकों की फिलहाल पदोन्नति होगी और इसके लिए कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। शासन ने गत दिनों आदेश जारी कर परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की पदोन्नति के आदेश दिए थे, इसमें आरटीई के नियमानुसार वर्ष 2022 अप्रैल की छात्र संख्या को आधार मानते हुए प्राथमिक के सहायक अध्यापक को प्राथमिक में हैड मास्टर और जूनियर में सहायक अध्यापक बनाया जाएगा। सहायक के लिए यूपी टीईटी मांगा गया है या नहीं यह नियम में अभी स्पष्ट न होने के कारण शिक्षक परेशान दिख रहे हैं। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी नियमों को देखना पड़ेगा। सूची जारी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। नियम के अनुसार शिक्षकों को प्रमोशन दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more