UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2023

अब पढ़ाई बोझ नहीं अभिभावकों को भी लाभ, परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ


मैनपुरी, परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। इन स्कूलों में टीएलएम निर्माण के लिए सामग्री भी खरीदी जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से इस संबंध में बीएसए को दिशा निर्देश भेजे गए हैं। पंजीकृत सभी बच्चों का एक रजिस्टर बनेगा। जिसमें बच्चे के माता-पिता, संरक्षक का नाम दर्ज होगा। उन्हें दिए जाने वाली योजनाओं का नाम भी दर्ज किया जाएगा।




सामाजिक सुरक्षा योजना बनाने के लिए प्रत्येक स्कूल को सौ-सौ रुपये का बजट भी जारी किया जा रहा है। इस संबंध में टीएलएम की सूची बनाने के लिए दो दिन की कार्यशाला हो चुकी है। विद्यालय स्तर पर टीएलएम खरीदने के लिए प्रति विद्यालय 1500 रुपये की धनराशि भी आवंटित की जाएगी। ये धनराशि प्रबंध समिति के खाते में पहुंचेगी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया है कि जो भी शासनादेश जारी हुआ है उसका पालन कराने के लिए बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है।

अभिभावकों को इन योजनाओं का मिलेगा लाभ-

● एकल मां से जुड़ा बच्चा-मां को विधवा पेंशन, राशन कार्ड, विकलांग माता-पिता- दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड

● विकलांग बच्चे- दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ

● काम करने वाले किशोर बच्चे- बालश्रमिक विद्या योजना में बालिका को एक हजार, बालकों को 1200 रुपये प्रतिमाह

● माता-पिता का मौसमी पलायन- मनरेगा जॉब कार्ड, मुद्रा योजना लाभ

● दादा-दादी, नाना-नानी द्वारा देखभाल- वृद्धावस्था पेंशन

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more