UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2023

परिषदीय स्कूल:- पस्थिति और भोजन वितरण की स्थिति का निरीक्षण 13 से


बरेली। उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर परिषदीय स्कूलों में विशेष निरीक्षण अभियान 13 से 31 मार्च तक कराने के आदेश दिए हैं। इसमें बच्चों की हाजिरी और भोजन वितरण की स्थिति देखी जाएगी।

पिछले वर्ष 18 जुलाई से जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के लिए विशेष निरीक्षण का अभियान चलाया गया था। इसमें सभी खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयकों को चयनित विद्यालय की सूची उपलब्ध कराकर उनकी व्यवस्थाएं दिखवाई गईं थीं। इस वर्ष भी चारों विकास खंडों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के न आने की स्थिति सामने आई है। इसलिए दोबारा 13 मार्च से निरीक्षण प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण की जानकारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व जिला बेसिक अधिकारी से कराई। जाएगी। अभियान के अंतिम दिन पूरी आख्या अधिकारिक मेल आईडी पर भेजी जाएगी।



विद्यालयों में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की नियमित उपस्थिति।

एक अप्रैल से शुरु हो रहे नवीन शैक्षिक सत्र के लिए पाठ्य-पुस्तकों की आपूर्ति ।

•माध्यान्ह भोजन योजना के तहत छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन भोजन वितरण की स्थिति ।

एमडीएम पंजिका में प्रविष्टियों के आईवीआरएस पर दी गई सूचना में एकरूपता का परीक्षण।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more