UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2023

निपुण भारत लक्ष्य को हासिल करेंगे शिक्षामित्र

सिद्धार्थनगर, । जोगिया ब्लाक मुख्यालय पर आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इस मौके पर जहां संगठन की मजबूती के लिए चर्चा हुई, वहीं छात्र नामांकन बढ़ाने के साथ निपुण भारत लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिया गया। 




अंत में एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी गई।विकास खंड मुख्यालय जोगिया में गुरुवार को आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री श्याम बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला ने कहा कि सभी को अपने कार्य एवं दायित्व को बखूबी निर्वहन करते हुए स्कूलों में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए पूरी तन्यमता के साथ जुटना होगा। अंत में जिला कोषाध्याक्ष विजय गुप्ता की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में जिला प्रवक्ता अजीमुद्दीन खां, ब्लॉक महामंत्री डुमरियागंज दीपनरायन समेत बृजनंदन मिश्रा, प्रजेंद्र नंदन मिश्रा, रमेश चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more