UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2023

पीसीएस-2023:विज्ञापन में स्केलिंग न होने से प्रतियोगियों को राहत



प्रयागराज:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस 2023 के विज्ञापन में स्केलिंग का जिक्र न होने से प्रतियोगी छात्रों के लिए राहत होगी। पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा में अब वैकल्पिक विषय की जगह सामान्य अध्ययन के दो नए प्रश्नपत्र आएंगे। पीसीएस परीक्षा के पूर्व में जारी किए गए विज्ञापनों में स्केलिंग का जिक्र होता था, लेकिन इस बार विज्ञापन में कहीं भी स्केलिंग का जिक्र नहीं किया गया है। स्पष्ट है कि मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषयों की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के बाद स्केलिंग भी नहीं होगी।प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने कहा कि वैकल्पिक विषयों की जगह सामान्य अध्ययन के दो नए प्रश्न पत्रों को शामिल किए जाने से प्रतियोगी छात्रों को स्केलिंग से तो राहत मिलेगी ही, चयन के भी अवसर बढ़ जाएंगे। मानविकी विषयों और हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। प्रतियोगी छात्रों को अक्सर यह शिकायत रहती थी कि स्केलिंग की वजह से मानविकी विषयों और हिंदी माध्यम के अभ्यर्थयों के नंबर कम हो जाते हैं और विज्ञान विषय एवं अंग्रेजी माध्यम के अभ्यर्थियों के अंक बढ़ जाते हैं। अब वैकल्पिक विषय हट जाने से इस शिकायत का निराकरण हो जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more