हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 March 2023

होली मिलन में शिक्षक हितों के दावे


प्रयागराज, उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के एक धड़े की ओर से रविवार को जिला पंचायत सभागार में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने कहा कि सरकार दृढ़ता से शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने में लगी है। पुरानी पेंशन की समस्या को आगे सदन में उठाऊंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने कहा कि सबसे गरीब बच्चों को आप पढ़ाते हैं। शिक्षा पर सरकार को दस प्रतिशत से अधिक खर्च करना चाहिए।

मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि हम संघर्ष में विश्वास करते हैं। शिक्षकों के विरुद्ध कोई भी काला कानून नहीं आएगा। प्रदेश मंत्री नरेश कौशिक ने कहा कि आप मेहनत से नौकरी तो पा सकते हैं, लेकिन नौकरी को बचाए रखने के लिए संगठन की आवश्यकता है। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, भाजपा के गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। कवियों ने रचना पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अनामिका पांडे व ब्रह्म प्रकाश ने किया। स्वागत मंडलीय मंत्री अलका बाजपेई एवं आभार जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने व्यक्त किया। इस मौके पर दिनेश मिश्र, बिंदु मौर्या, प्रमिला मौर्या, रामजी संतोषी, राजेंद्र अनुरागी, इंद्रेश तिवारी, भारतेंदु त्रिपाठी, जया शर्मा, निशा शुक्ला, जामवंत सिंह, संजय तिवारी, हरिशंकर ओझा, सुरेश कांत पांडे, सतीश तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, प्रीता बाजपेई, राजीव नसीब, शिवम भगवती, बिहारी लाल अंबर, पीयूष मिश्रा, अजीत सिंह मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more