हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2023

यूपी समेत आठ राज्यों में तेजी से फैला कोरोना, तत्काल कदम उठाने के निर्देश


नई दिल्ली। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों के रवैये पर नाराजगी जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु सहित आठ राज्यों को पत्र लिखकर संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की नसीहत दी है।

मंत्रालय ने जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के साथ मास्क के उपयोग, भीड़ से दूरी और बूस्टर खुराक के टीकाकरण के प्रयास और तेज करने को कहा है। मंत्रालय का कहना है, कई बार सलाह के बाद भी राज्यों में वैश्विक मानकों के अनुसार जांच नहीं हो रही है। गंभीर श्वसन संक्रमण से जुड़े रोगियों की निगरानी और अस्पतालों, ऑक्सीजन, दवा भंडार की लगातार समीक्षा के भी निर्देश दिए हैं.



दो सप्ताह में बढ़े संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने लिखा है कि यूपी में दो सप्ताह में संक्रमितों की प्रतिदिन संख्या औसतन 279 से बढ़कर 696 तक पहुंच गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में संक्रमण 22 फीसदी से अधिक है। लखनऊ, मेरठ, झांसी व गाजियाबाद में संक्रमण क्रमशः 8.90, 7, 6.50 और 6 फीसदी तक पहुंच गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more