हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2023

वेतन मांगने पर कर्मचारी को पीटा, हालत गंभीर

 
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली में एक दवा कंपनी के कर्मचारी ने कपंनी के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।


मूलरूप से गोरखपुर जनपद के छोटे गाजीपुर सदर निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता कृष्णानगर में किराए के मकान में रहते हैं। वह क्योरो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में एएसएम पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि दिसंबर 2022 से 30 मार्च तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया। इस पर पीड़ित ने कंपनी के मालिक हेमन्त शर्मा से बकाया वेतन मांगा। शनिवार सुबह कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर वीर बहादूर सिंह ने पीड़ित को कॉल कर मिलने के लिए अपने घर बुलाया। इसके बाद क्षेत्रीय मैनेजर ने अपने नौकर छोटू व अन्य लोगों के संग मिलकर पीड़ित की जमकर पिटाई की और सड़क किनारे फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


• क्योरो कंपनी के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more