हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2023

शारीरिक शिक्षा के खाली पड़े प्रवक्ता पदों का मांगा ब्योरा


प्रयागराज यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता पदों की स्थिति जानने के लिए विभाग की तरफ से जानकारी मांगी गई है। कोर्ट में दाखिल याचिका के बाद यह जानकारी सभी ज्वाइंट डायरेक्टर माध्यमिक से मांगी गई है। ऐसे में शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों में पदोन्नति की उम्मीद जगने लगी है।


अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सालों से तैनात शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों की तरफ से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की मांग लंबे समय से चल रही है.

कुछ जिलों में शिक्षकों को पदोन्नति मिल भी गई है, लेकिन ज्यादातर जिलों में अर्हता पूरी होने गई है। इसी को लेकर शिक्षक अजय कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।

इस पर उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रमोद कुमार ने सभी मंडलों से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा की रिक्तियों की जानकारी मांगी है। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से इंटर कॉलेजों में तैनात शारीरिक शिक्षा के शिक्षक पदोन्नति की मांग उठा रहें हैं.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more