हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2023

बीआरसी पर धूल फांक रहे अंकपत्र बच्चों को दाखिले में हो रही दिक्कत


परिषदीय स्कूलों में मार्कशीट वितरण न होने से बच्चों के प्रवेश अधर में लटके हुए हैं। हालांकि रिजल्ट बीआरसी कार्यालय पर पहुंच चुके हैं। उसके बावजूद अभी तक उनको वितरण नहीं किया गया है। कमरे के कोने में पड़े रिजल्ट धूल फांक रहे हैं। इसके चलते बच्चों को आगामी कक्षाओं में प्रवेश नहीं हो पा रहा है।






पूरनपुर बीआरसी क्षेत्र में 255 प्राथमिक विद्यालय, 76 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 66 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। स्कूलों में परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। उनका रिजल्ट आना बाकी है। लेकिन अभी तक परिषदीय स्कूलों में रिजल्ट का वितरण नहीं किया गया है। मात्र केवल टीसी का वितरण किया गया है। जबकि कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले बच्चों को मार्कशीट की जरूरत पड़ती है। कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर भी रिजल्ट लगाया जाता है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते अभी तक पूरनपुर बीआरसी क्षेत्र में किसी भी स्कूल में वितरण नहीं हो सका है। इसके चलते आगामी कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीआरसी में रिजल्ट पहुंच चुके हैं।



लेकिन एक कमरे के कोने में पड़े रिजल्ट धूल फांक रहे हैं। | उनका वितरण न होने से रिजल्ट शोपीस बने हुए हैं। बच्चे प्रवेश लेने जाते हैं तो उनसे रिजल्ट की मांग की जाता है। लेकिन रिजल्ट न मिलने से प्रवेश रुके पड़े हुए हैं। रिजल्ट का न होना छात्रों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते बीआरसी में रिजल्ट आने के बावजूद उनको वितरण नहीं किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी बीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले से रिजल्ट आ गए हैं। कुछ स्कूलों में वितरित किए गए हैं। जल्द सभी स्कूलों में वितरित कर दिए जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more