हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2023

परिषदीय स्कूल में बच्चों से पढ़वाई नमाज, बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण, जानें क्या है पूरा मामला


हरदोई जिले में भरावन विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय कटका भटपुर में छात्र -छात्राओं को ईद के त्योहार पर नमाज अदा करने का वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। बीईओ ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा बता दें कि क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय, कटका भटपुर में छात्र-छात्राओं को नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने खासा नाराजगी व्यक्त की है। वीडियो में स्कूल के बच्चें ईद का त्योहार मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।


वहीं, वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त की और खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। शिक्षिका ने वायरल वीडियो के विषय में लिखा की जैसे होली और अन्य त्योहार के बारे में बच्चों को बताया जाता है।



शिक्षिका ने बच्चों को ईद के बारे में बताया
उसी तरह से ईद के बारे में बच्चों को बताया गया है। इंचार्ज अध्यापक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय की शिक्षिका रीना राना ने क्लास रूम में बच्चों को टोपी, पायजामा, कुर्ता पहनाकर बच्चों को ईद के त्योहार के बारे में जानकारी दी थी।


बीईओ ने जारी किया नोटिस
बीईओ रामकुमार द्विवेदी ने बताया इंचार्ज अध्यापक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि विद्यालय में हर त्योहार पर बच्चों को उससे जुड़ी जानकारी दी जाती है। उसी तरह ईद पर भी बच्चे अभिनय कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more