हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2023

ड्यूटी के बाद कर्मियों को घर पहुंचाने की मांग


लखनऊ। उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि नगरीय निकाय की चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को चुनाव के बाद रोडवेज की बसों से उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।


संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा ने शुक्रवार को इस बारे में राज्य निर्वाचन आयुक्त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि मतदान ड्यूटी में लगाए गये कार्मिकों को मतदान सम्पन्न करवाने के बाद रात में अपने घर पहुंचने में वाहन की सुविधा न होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more