हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2023

चिकित्सीय और मातृत्व अवकाश के जारी किए जाएं स्पष्ट निर्देश


मैनपुरी: प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को समस्याओं के निराकरण के लिए सदर तहसील में बीएसए से मिला और मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा।


प्रांतीय उपाध्यक्ष सुजीत चौहान ने कहा कि शिक्षक- शिक्षिकाओं के चिकित्सीय अवकाश और अन्य अवकाशों को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं। काफी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बीमार होने या अन्य कारणों से पोर्टल पर अवकाश के लिए आवेदन किये जा रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा स्वीकृत नहीं किये जा रहे हैं। यदि इससे चुनाव कार्य में बाधा उत्पन्न होती है तो इसकी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन शीघ्र किया जाए, ताकि शिक्षक बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत होकर अपनी स्थिति को स्पष्ट कर सके और अवकाश के लिए उसे अनावश्यक परेशान ना होना पड़े।

जिला मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि विद्यालयों में साफ-सफाई के लिए कार्यरत सफाईकर्मियों द्वारा निरंतर अनियमितता बरती जा रही है, इससे विद्यालयों में गंदगी के कारण बच्चों में संचारी रोग फैलने की आशंका है। साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। जिला संयुक्त मंत्री सौरव राठौर ने कहा कि कंपोजिट स्कूलों में ( कक्षा 1 से 8 तक ) शिक्षण व्यवस्था के लिए स्पष्ट कार्य विभाजन के दिशा निर्देश जारी किए जाएं, जिससे जूनियर और प्राइमरी सेक्शन के अध्यापकों में विवाद उत्पन्न ना हो। जिला प्रवक्ता अमित चौहान ने कहा कि सबमर्सिबल पंप के लिए स्कूलों में अलग से बोरिंग करवाई जाए, जिससे भविष्य में किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके। सत्र 2022-23 के लिए अवशेष खाद्यान्य शीघ्र प्राप्त कराया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more