हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2023

शिक्षिका ने भेजा बीएसए को शिकायती पत्र, प्रधानाध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा मेरे खिलाफ हुई साजिश

 
काकोरी के मौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीते 15 अप्रैल को प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका के हुए विवाद के बाद सहायक अध्यापिका माधुरी ने भी बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाये हैं शिक्षिका ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की गई है। शिक्षिका ने बीएसएस को भेजे गये पत्र में कहा है कि प्रधानाध्यापक की ओर से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। कई बार सस्पेंड करवाने की धमकी भी दी गई थी।



शिक्षिका ने बताया कि इससे पहले भी प्रार्थिनी के बिना अनुमति के लुके छिपे उल्टी सीधी फोटो व वीडियो बनाने का कार्य किया जाता है। इसके अलावा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है शिक्षिका ने बताया कि वह रोज स्कूटी से आती जाती है इस स्थिति में वह खतरा महसूस कर रही है। उसने बताया कि मानसिक प्रताड़ना के कारण प्रार्थिनी का इलाज केजीएमयू के मानसिक विभाग में डॉ. आदर्श त्रिपाठी से चल रहा है वह हमेशा डरी हुई रहती है। शिक्षिका ने बताया कि वह अंबेडकर जयंती के दिन सार्वजिनक अवकाश समझी थी इसलिए वह विद्यालय नहीं गई थी। ऐसे में हेडमास्टर ओम प्रकाश की ओर से उसे बुरा भला गया जिसके बाद उसको गुस्सा आ गया।

• प्रधानाध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा मेरे खिलाफ हुई साजिश

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more