UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 July 2023

बीएसए व खण्ड शिक्षा अधिकारियों के बीच तनी, जिले के सभी बीईओ ने लिया सामूहिक अवकाश, कहा - बीएसए के अभद्र व्यवहार के बीच काम करना मुश्किल


बहराइच (जनसंदेश टाइम्स)। जनपद श्रावस्ती मे बेसिक शिक्षा अधिकारी के अभद्र व्यवहार से नाराज समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है। समस्त बीईओ ने कहा कि बीएसए श्रीमती अमिता सिंह साप्ताहिक समीक्षा बैठकों, कार्यशालाओं में बीईओ को कामजोर, नालायक, मनहूस जैसे अपशब्द कहती हैं और यही नहीं महिला खण्ड शिक्षा अधिकारियों के व्यक्तिगत जीवन पर भी नकारात्मक टिप्पणियां करती हैं। उन्होंने कहा कि
बीएसए श्रीमती अमिता के व्यवहार के बीच काम करना मुहाल हो गया है और उनके खराब रवैये से जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच दायित्वों के निर्वहन के बावजूद बीएसए की ओर से खुलेआम बैठकों व कार्यशालाओं में गला दबा दूंगी, अंधेरे कमरे में बंद दूंगी और तुम सबको मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करूंगी कुल मिलाकर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों में बीएसए के दुर्व्यवहार के बाद जबरदस्त आक्रोश भरा हुआ है और 21 जुलाई से जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सामूहिक अवकाश पर हैं, जिनका कहना है कि ऐसी अफसर के बीच शिक्षण व्यवस्था को परवान चढ़ना टेढ़ी खीर से कम नहीं है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more